Posts

Showing posts from May, 2017

Do you know, about the brain ? क्या आप जानते हैं, दिमाग के बारे में ?

Image
आइए जानते है हंसी-मजाक में, दिमाग के बारे में, brain power दिमाग ब्रह्मांड की, इस पृथ्वी की,  सबसे अद्भुत और अनमोल चीज है। जिसके बारे में आज तक इंसान नहीं समझ पाया ऐसी बहुत सी जानकारियां हैं। जिसके बारे में आज भी रिसर्च चल रहा है। इंसान के दिमाग के बारे में, ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें आपको बता रहा हूं। वह भी थोड़ा हंसी मजाक में आइए जानते हैं- (1 ) हमारा दिमाग 10 वाट से अधिक बिजली छोड़ता है, जिससे हम एक बल्ब जला सकते हैं। ( मजाक में- पर हम बल्ब नहीं जला पाते, वरना कम से कम हम अपना मोबाइल चार्ज कर सकते थे।) AD (2) मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी नस नहीं होती। ( मजाक में- पर फिर भी हमारा सर दर्द करता है।) (3) हमारा दिमाग अधिकतम हिस्सा पानी से बना होता है,लगभग 75%। ( मजाक में- इसलिए हमारे चेहरे से पसीना आता है,और हमें रुमाल रखना पड़ता है।) (4) दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है,और 18 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते 100% हो जाता है। उसके बाद हमारा दिमाग नहीं बढ़ता। ( जोक्स सपाट- देखा आपने, दिमाग कितना चतुर है, उसको भी पता है कि 18 के

What we learn from religion, and what we are doing in the society? धर्म से हमें क्या सीख मिलती है और हम समाज में रहकर क्या कर रहे हैं?

Image
धर्म हमें नहीं सिखाता है कि हमें एक-दूसरे से लड़ना है जो धर्म के नाम पर लड़ रहे हैं,वह भी इंसान हैं, पर क्या उनमें इंसानियत है,और अगर है, तो फिर उनमें सोच समझने की क्षमता क्यों नहीं है क्या भगवान ने हमसे कहा कि हम मजहब के लिए लड़े, हमारा मजहब हमें सिखाता है कि हम एक दूसरे से लड़ाई करें, बैर रखे। धर्म के नाम पर भेदभाव करे। dharma                            हमारा मजहब तो हमें यह सिखाता है कि हमें हमेशा एक दूसरे के साथ चलना चाहिए। एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। हम सभी इंसान हैं मनुष्यों को आतंक का रास्ता छोड़ना होगा और सच्चे और अच्छे व्यक्ति बनना होगा, ताकि वे समाज के लिए कुछ कर सकें और अपने देश को और समाज को उच्च स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रयास करने होंगे,ताकि हमारा समाज आगे बढ़ सके और तरक्की कर सके और हमारे समाज में रहने वाले मनुष्य भी एक अच्छे स्तर पर पहुंच सके और आगे बढ़ सकें और अपने आने वाली पीढ़ी को भी इन सभी बातों से अवगत करा सके। यदि आपके पास क्षमता है तो आप बहुत उच्च स्तर तक जा सकते हैं। AD भगवान एक है, मगर मजहब अलग है पर कभी आपने ये स

Can you believe that red book gets rid of problems( क्या आप लाल किताब पर विश्वास करते हैं ?)

Image
क्या आप लाल किताब पर विश्वास करते हैं? क्या आपने लाल किताब के बारे में सुना है, अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना है। तो मैं आपको यह बताना चाहता हूं,कि जो लोग ज्योतिष में विश्वास करते हैं, वे लाल किताब को बहुत महत्व देते हैं। यह किताब पूरी दुनिया में उपलब्ध है। इसमें हर तरह की समस्याओं के समाधान उपलब्ध है। AD लाल किताब में कई प्रकार के उपचार होते हैं। और ये समाधान बहुत सरल होते हैं। लाल किताब में कई प्रकार के टोने-टोटके लिखे गए हैं,हालांकि मैं इन बातों पर विश्वास नहीं करता हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग इसमें क्यों रुचि रखते हैं। इसलिए मैं यह कहना चाहूंगा कि यदि आप इन सब बातों में भी विश्वास करते हैं। तो मैं आपको ये बता दूं कि हमें ईश्वर पर विश्वास करना चाहिए और स्वयं पर भी विश्वास करना चाहिए। इससे कुछ चीजें खुद ही आसान हो जाएगी।             लाल किताब में, ऐसी विधियों का उल्लेख है जो पढ़ने में अलग लगती हैं। लाल किताब में लिखी बातों को करने के क्या फायदे जब हमारे कर्म ही अच्छे नहीं हैं। तो इसका फल भी हमारे लिए अच्छा नही होगा। और अगर हम अच्छे कर्म कर रहे हैं तो इसका फल

Why should you sleep so seriously? Some practical tips so that we can get comfortable sleep. आपको नींद क्यों बहुत गंभीरता से लेनी चाहिए- कुछ प्रैक्टिकल टिप्स ताकि हम आरामदायक नींद ले सके।

Image
आपको नींद क्यों बहुत गंभीरता से लेनी चाहिए। कुछ प्रैक्टिकल टिप्स  ताकि हम  आरामदायक नींद ले सके। sleep नींद नितांत आवश्यक है। जैसे हमारे शरीर को खाना जरूरी है,खेलना जरूरी है, सभी क्रियाकलापों को दोहराना जरूरी है। उसी प्रकार नींद लेना भी हमारे लिए बेहद जरूरी है तो आइए जानते हैं कुछ बातें- 1. बिस्तर पर जाने से पहले, हमें मोबाइल-फोन, कंप्यूटर (इलेक्ट्रॉनिक आइटम) आदि बंद कर देना चाहिये है। ताकि हम आराम से सो सकें। हमें कम से कम 2 घंटे पहले करना चाहिए। 2. बिस्तर पर जाने से पहले, हमें ऐसी बातों से बचना चाहिए, जिससे हमारी नींद में किसी प्रकार की परेशानी हो एंव हमारा दिमाग इस वातावरण से बाहर निकलकर शांत हो सके, और हम आराम की नींद ले सकें। AD 3. हमें अपने कमरे में नीले रंग के प्रकाश का उपयोग करना चाहिए, इससे हमें अच्छी नींद आती है। 4. कभी-कभी जब हम सोने के लिए बिस्तर पर जाते हैं, तो कई बातों के कारण हमारे मन में कई बात घूमती हैं । और हम ठीक से सो नहीं पाते हैं। जिसके कारण जिसके कारण हमारी दिनचर्या (Daily Routine) में रुकावट उत्पन्न होती है। इसीलिये हमें अप

How do we go into depression, what is the way out of it?(हम डिप्रेशन में कैसे जाते हैं, इससे निकलने का क्या रास्ता है )

Image
D epression (अवसाद) डिप्रेशन अवसाद मे जाने के बहुत से कारण है। डिप्रेशन में हम धीरे-धीरे जाते हैं, हम अपनी सोच बना लेते हैं, जिस कारण हम डिप्रेशन में चले जाते हैं। हमारा कोई कार्य नहीं बन रहा है हम बार-बार असफल हो रहे हैं कुछ पाना चाहते हैं हमको वह नहीं मिला हम अपने आप में हार महसुस करने लगते हैं हमको लगने लगता है कि अब हम जीत नहीं सकते, हम इस कार्य को नहीं कर सकते, हम कर ही नहीं पाएंगे। यह सोच हम अपने दिमाग में बना लेते हैं हम अवसाद (डिप्रेशन) में चले जाते हैं। जो बहुत खतरनाक है, इसमें हम ऐसे कदम उठा लेते हैं। इसके बारे में बोलना भी मुश्किल है। हम इससे बच सकते हैं। जीवन में कभी भी हार नहीं मानना है, निरंतर चलते रहना है। यही तो जीवन है,हार जीत तो लगी रहती है। हम जानते हैं डिप्रेशन में कैसे जाते हैं। डिप्रेशन से बाहर निकलने के क्या उपाय हैं। sadness डिप्रेशन अवसाद में जाने का क्या कारण है- ये स्पष्ट रूप से नहीं बताया जा सका है, कि अवसाद किस वजह से होता है। माना जाता है कि इसमें कई बातों की भूमिका होती है। ज़िंदग़ी के कई अहम पड़ाव जैसे- (1)किसी नज़दीक़ी की मौत।

Improve education and health, through Meditation ध्यान के द्वारा बेहतरीन शिक्षा प्रदर्शन एवं स्वास्थ्य में सुधार !

Image
ध्यान के नियमित अभ्यास से हम किस तरह अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं, और अपनी शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन दे सकते हैं ! 1. मानसिक स्तर में वृद्धि-  योग (Meditation) के द्वारा हम अपने मानसिक स्तर को बढ़ा सकते है।यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे मस्तिष्क के साथ-साथ हमारे शरीर को भी निरोगी (Healthy) बनाती है एवं ध्यान (Meditation) , योग प्रक्रिया (Process) के द्वारा हम अपने आप को मानसिक रुप से मजबूत बनाते हैं। ध्यान एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा व्यक्ति अपनी समस्त इंद्रियों को अपने वश में कर लेता है। और फिर वही करता है जो उसके लिए अच्छा होता है।    meditation      ध्यान विधि के द्वारा हम अपने इंद्रियों की शिथिलता को दूर कर सकते हैं। और अपने (IQ Level) को बढ़ा सकते हैं यह हमारे दिमाग को स्थिर रखता है। 2. छात्रों में आत्मविश्वास और खुशी - छात्रों में आत्मविश्वास, खुशी को विकसित करना, यह एक आम बात नहीं है।वह अपने कार्य के प्रति सजग रहें, और कार्य को उत्साह से करें। इसके लिये मेडिटेशन (Meditation) का सहारा लेना होगा।       योग,ध्यान (Med