Do you know, about the brain ? क्या आप जानते हैं, दिमाग के बारे में ?

आइए जानते है हंसी-मजाक में, दिमाग के बारे में,


about the brain
brain power





दिमाग ब्रह्मांड की, इस पृथ्वी की,  सबसे अद्भुत और अनमोल चीज है। जिसके बारे में आज तक इंसान नहीं समझ पाया ऐसी बहुत सी जानकारियां हैं। जिसके बारे में आज भी रिसर्च चल रहा है। इंसान के दिमाग के बारे में, ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें आपको बता रहा हूं।

वह भी थोड़ा हंसी मजाक में आइए जानते हैं-
(1 )हमारा दिमाग 10 वाट से अधिक बिजली छोड़ता है, जिससे हम एक बल्ब जला सकते हैं।
(मजाक में- पर हम बल्ब नहीं जला पाते, वरना कम से कम हम अपना मोबाइल चार्ज कर सकते थे।) AD
(2) मनुष्य के दिमाग में दर्द की कोई भी नस नहीं होती।
(मजाक में- पर फिर भी हमारा सर दर्द करता है।)

(3) हमारा दिमाग अधिकतम हिस्सा पानी से बना होता है,लगभग 75%।
(मजाक में- इसलिए हमारे चेहरे से पसीना आता है,और हमें रुमाल रखना पड़ता है।)

(4) दिमाग 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ता है,और 18 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते 100% हो जाता है। उसके बाद हमारा दिमाग नहीं बढ़ता।
(जोक्स सपाट- देखा आपने, दिमाग कितना चतुर है, उसको भी पता है कि 18 के बाद इसके ऊपर बहुत परेशानी और टेंशन आएंगे, इसलिए वह बढ़ना बंद कर देता है।)
               
about the brain
knowledge

(5) क्या आपको पता है,सर्जरी से आधा दिमाग हटाया जा सकता है, और इससे हमारी याददाश्त पर भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
(मजाक में- पर आदमी बंदर जैसी हरकते करना नहीं छोड़ सकता।)

(6) पढ़ने और लिखने से बच्चों का दिमाग और तेज होता है।
(मजाक में- और उनके उधम करने से हमारा दिमाग खराब होता है।)

(7) हम किसी व्यक्ति का चेहरा देखते हैं, तो हमारे दिमाग का सीधी तरफ का हिस्सा कार्य करता है।
( जोक सपाट-फिर भी हमारे दिमाग में उल्टी-सीधी तस्वीरें बनती हैं।)

(8) हमारे दिमाग का सीधे तरफ का हिस्सा शरीर के उलटे तरफ को नियंत्रित करता है। और उलटी तरफ का हिस्सा सीधी तरफ के शरीर को नियंत्रित करता है।    
( मजाक में-तभी हम इतने कंफ्यूजन में रहते हैं अपनी बॉडी के लिए। )

about the brain
possible

(9) जो बच्चे पांच साल की उम्र से पहले 2 भाषाएं सीखते हैं उनके दिमाग की संरचना नॉर्मल बच्चे की अपेक्षा बदल जाती है।
(मजाक में-इसीलिए और भी 10 भाषाएं सीखने की कोशिश करते हैं कंफ्यूज मत होइए, यह मजाक है।)

(10) हमारे दिमाग में प्रतिदिन करीबन 60,000 तरह के विचार आते हैं।
(मजाक में-तभी हम कोई कार्य नहीं कर पाते, इन्हीं विचारों में कंफ्यूज हो जाते हैं।)

(11) हंसते समय हमारे दिमाग के लगभग 5 हिस्से कार्य करते हैं।
(मजाक में- फिर भी हमारा हंसते हंसते पेट दर्द करने लगता है, सिर दर्द नहीं।)

about the brain
think

(12) इंसान के दिमाग का वजन लगभग 1500 ग्राम तक हो सकता है। इससे कम भी हो सकता है। इससे इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ता कार्य करने का तरीका वही होता है।
(मजाक में- पर आप अपने दिमाग का वजन तोड़ने की कोशिश मत करना।)

(13) पुरुष और महिलाओं के दिमाग की संरचना अलग-अलग होती है। यह रिसर्च में पता चला है।
(मजाक में- तभी पत्नियां अपने पतियों पर राज करती है, और पति अपनी पत्नि का दिमाग नहीं समझ पाते।)

(14) हमारा दिमाग 40 साल की उम्र तक बढ़ता है उसके बाद यह सुकड़ना शुरू हो जाता है।
(मजाक में- क्योंकि उसकी शादी हो जाती है और बीवी उसके दिमाग को चूस लेती है।) AD

(15) हमारे दिमाग की मेमोरी अनलिमिटेड होती है,और यह मेमोरी कभी खतम भी नहीं होती।
(मज़ाक में- पर कुछ ऐसे पल होते हैं जिनको हम भूलना चाहते हैं,पर भूल नहीं पाते जैसे बीवी की हाथों पिटाई।)

about the brain
mind
                   
आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, आपको थोड़ी हंसी भी आई हो तो प्लीज आप हमें कॉमेंट कीजिए बताइए कि आप और क्या जानते हैं,  दिमाग के बारे। वैसे तो दिमाग के बारे में बहुत सारी जानकारियां हैं। जिसमें से मैंने कुछ ही लिखी है। आगे भी मैं आपको ऐसी ही जानकारी देने की कोशिश करूंगा      
                      

Comments

Popular posts from this blog

Five tips that will keep your body always healthy पांच ऐसे टिप्स जो आपके शरीर को हमेशा बहुत स्वस्थ रखेंगे

Dreams of Green Revolution हरित क्रांति के सपने

Such 101 priceless ideas that will change your life. ऐसे 101 अनमोल विचार जो आपका जीवन बदल देंगे।