Sawan Mahina Me Bhagwan Shiv ko Prasan karne ke Adbhut aur Saral upay भगवान शिव को प्रसन्न करने के अद्भुत सरल उपाय

Devon Ke Dev Mahadev Bhagwan Shiv बहुत ही दयालु है, भक्तों की छोटी सी परेशानी भी उनसे देखी नहीं जाती। आइए जानते हैं Bhagwan Shiv ko Prasan karne ke Adbhut aur Saral upay.



जो भी जातक (भक्त) भगवान शिव की सच्चे मन से, श्रद्धा भाव से प्रार्थना करता है, भगवान शिव उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। जो भक्त अहंकार, क्रोध, काम, मोह की भावनाओं से दूर होकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, स्तुति करते हैं। उन पर देवों के देव महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए इन सरल उपायों को आप कर सकते हैं।

Bhagwan Shiv Ki Puja Mein in Saral upay ko Karke manvanchit fal pa sakte hain


भोलेनाथ, महादेव को प्रसन्न करना बेहद ही सरल है, वह तो एक लोटे जल से प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव को इन वस्तुओं और खाद्य पदार्थों को चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह इतना सरल है कि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से कर सकता है।

यह भी पढ़ें.............
1. Sawan Ka Mahina Bhagwan Shiv ko Kyun Hai ati Priya सावन का महीना भगवान शिव को क्यों है अति प्रिय।

2. Shiv Ji Ki Maha Aarti Evam Kyon Karte Hai Aarti शिव जी की महाआरती एवं आरती क्यों की जाती है

3. Bhagwan Shiv Ki Puja Mein Rakhe in Baaton Ka Dhyan Kya Kare Kya Na Kare Jane भगवान शिव की पूजा मैं इन बातों का रखें ध्यान। क्या करें क्या ना करें।

  • शिवपुराण के अनुसार इन उपायों को भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करना चाहिए।
1. भगवान शिव पर गेहूं चढ़ाने से वंश की वृद्धि होती है।
2. भोलेनाथ पर तिल चढ़ाने से पाप नष्ट होता है।
3. महादेव पर चावल चढ़ाने से धन प्राप्त होता है।
4. शिव जी पर जौ अर्पित करने से सुख-सुविधा प्राप्त होती है।
5. जल अर्पित करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है, शिवजी पर जलाभिषेक करने से शिवजी अति प्रसन्न होते हैं।
  • भगवान शिव की पूजा में इन पदार्थों का उपयोग करें भगवान शिव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे शिवपुराण में इन सामग्रियों का वर्णन है।
1. सफेद और लाल आंकड़े के फूल, चमेली, अलसी के फूल, शमी वृक्ष की पत्ती, बेला, जूही, कनेर, हरसिंगार, धतूरे के फूल दूर्वा, बिल्वपत्र, दूध, केसर, शहद इन सब पदार्थ सामग्री को भगवान शिव पर चढ़ाने पर विशेष फल प्राप्त होता है।

2. भगवान शिव का सबसे सरल मंत्र है "ॐ नमः शिवाय" इस मंत्र का आप जब कर सकते हैं। जिससे आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी, कम से कम एक माला का जप करें।

3. बिल्वपत्र भगवान शिव को चढ़ाने से अति प्रसन्न होते हैं। बिल्वपत्र में ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों एक साथ विराजमान होते हैं।

कहते हैं जब माता पार्वती जी ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तप किया था। तब उन्होंने इन्हीं बिल्वपत्रों को भगवान शिव को अर्पित किया था, उसी के साथ इन्हीं बिल्वपत्रों का सेवन किया था। इसलिए भगवान शिव को यह बिल्वपत्र अति प्रिय है। भगवान शिव स्वयं इस पेड़ में विराजमान होते हैं।

4. श्रवण मास में सावन सोमवार उपवास रखें, जिससे सफलता, सौभाग्य, वैवाहिक जीवन और समृद्धि प्राप्त होती है।


  •  भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय भी आप कर सकते हैं।

1. सावन में हर रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर भगवान शिव पर चढ़ा सकते हैं। जिससे मनवांछित फल मिलता है।

2. घर में गोमूत्र का छिड़कने से घर की Negative energy नष्ट होती है।

3. विवाह में आने वाली अड़चनों को को दूर करने के लिए भगवान शिव पर केसर और दूध चढ़ाएं। यह करने से विवाह के योग जल्द बनता है।

4. प्रातः काल स्नान करने के पश्चात शिव मंदिर या घर में विराजित शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करें।

5. तलाब और नदियों मैं मछलियों को आटे की बनी गोलियां खिलाएं। आटे की गोलियां खिलाते समय 'ओम नमः शिवाय' मंत्र या शिव जी का ध्यान करें।

6. श्रावण मास में भगवान शिव की सवारी नंदी महाराज को हरा चारा खिलाएं। इससे शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं।

7. सावन माह में शिव पुराण का पाठ करें।

8. सावन माह में भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए गरीबों को भोजन कराएं, और जरूरतमंदों को दान करें।

9. शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें, इससे शिवजी बेहद प्रसन्न होते हैं।

10. भगवान शिव पर भांग और धतूरा चढ़ाना अति शुभ होता है, इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।

"Wonderful ways to please Lord Shiva in Sawan mahina" सावन महिना में भगवान शिव को खुश करने के अद्भुत तरीके और सरल उपाय का अगर आप उपयोग करते हैं। तो भगवान शिव की कृपा दृष्टि सदैव आप पर बनी रहेगी। यह पूरी जानकारी शिव पुराण एवं ग्रंथों में लिखित है।



यह भी पढ़ें.............

4. Mantra our Stuti  Mahamrityunjay Mantra, Bhajan, Rudrashtakam, Lingashtakam, Shiv Tandava Stotram (मंत्र और स्तुति महामृत्युंजय मंत्र, प्रसिद्ध भजन, रुद्राष्टकम, लिंगष्टकम्, शिव ताण्डवस्तोत्रं)

5. Bhagwan Shiv Par In Samagri Ko Chadane Se Milte Hain Yeh Adbhut Labh 

6. Devon Ke Dev Mahadev, Lord Shiva Ek Mantra देवों के देव महादेव, भगवान शिव एक मंत्र

Comments

Popular posts from this blog

Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल

Top 20+ Tech YouTube Channel of India, Hindi me (भारत के टॉप 20+ टेक यूट्यूब चैनल, हिंदी में)

Karma Our Bhagya In Dono Mein Kaun Shresth Hai is Baat ki Duvidha Ko Dur Karti Hai Bhagavad Gita | कर्म और भाग्य इन दोनों में कौन श्रेष्ठ है इस बात के दुविधा को दूर करती है भगवत गीता|