होली भारतीय त्योहार 2018: होली हमें क्यों मनाना चाहिए क्या मिलता है होली मनाने से Holi Festival India 2018: Holi Hame Kya Manana chahiye Kya Milta Hai Holi Manane Se

Holi Festival India 2018: Holi Hame Kya Manana chahiye Kya Milta Hai Holi Manane Se.

Holi रंगों का त्योहार जिसमें कई तरह के रंग हैं दोस्ती का रंग, प्यार का रंग, परिवार का रंग, खुशियों का रंग, ऐसे ही कई तरह के रंगों से मिलकर होली का त्यौहार बना है। जो खुशियां देता है, ऐसी खुशियां जिन्हे किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता। वह खुशियां हमें इन त्यौहारों से मिलती हैं।


फिर क्यों ना हम, होली का त्यौहारों ना मनाएं, जो खुशियां भर भर के हमारे पास लाता हैं।


कुछ लोग इन खुशियों से दूर भागते हैं, वह होली का त्यौहार नहीं मनाते। वो इसलिए भागते हैं क्योंकि उनको होली मनाने के फायदे नहीं पता। आइए जानते हैं, होली हमें क्यों मनाना चाहिए, उसके क्या फायदे हैं।


"होली भारतीय त्योहार 2018: होली हमें क्यों मनाना चाहिए, क्या मिलता है होली मनाने से"

"Holi Festival India 2018: Holi Hame Kya Manana chahiye Kya Milta Hai Holi Manane Se "

1. अपनों का साथ मिलता है ➪  हमें उन लोगों के साथ समय बिताने मौका मिल जाता है। जिनके साथ हम खुशियों के पल तक नहीं बिता पाते। होली का त्योहार अपनों का साथ और खुशियां लेकर आता है। सब मिलकर एक साथ समय व्यतीत करते हैं और उत्सव मनाते हैं। होली का त्योहार भाईचारे और प्रेम का है।

जैसे भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ होली खेली थी, अपने मित्रों के साथ Holi खेली थी। उसी तरह हमें भी मौका मिल जाता है, अपनों के साथ होली खेलने का, समय व्यतीत करने का, जिससे मन में उमंग पैदा होती है और एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव पड़ता है। Holi का त्योहार उमंगों का त्यौहार है। खुशियों का त्यौहार है, रंगों का त्योहार है, जिसमें अनेकों प्रकार के रंग हैं। हर रंग का अपना अपना अर्थ है, इसलिए हमे होली मनाना चाहिए, इससे खुशियां मिलती हैं।


2. खुशियों भरे पल अपनों के साथ ➪ Holi के त्यौहार में हर पल खुशियों से भरा होता है। एक दूसरे के साथ होली खेलने में मन में उमंग भर जाती है। थोड़ी अठखेलियां और हंसी-मजाक करने से मन खुश को होता है। दिमाग की जितनी भी थकान है दूर होती है, क्योंकि जब हम खुश होते हैं, तो सारी परेशानियां खुद ब खुद गायब हो जाती है। होली का त्यौहार खुशियों भरे पल अपने साथ लेकर आता है, जो हमें खुशियां दे जाता है। इसलिए होली का त्योहार हमें मनाना चाहिए।


3. टेंशन की छुट्टी ➪ रोज-रोज की भागदौड़, थकावट हमें कई टेंशन देती है। ना हम ढंग से हंस पाते हैं, ना घरवालों के साथ समय बिता पाते हैं। होली का त्योहार एक ऐसा त्यौहार है, जो हमारी सारी टेंशन की छुट्टी कर देता है। यह त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जो हमें बच्चा बनने का मौका देता है। जिसमें हम बच्चे बनकर खेलते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं, हंसी मजाक करते हैं। जिससे हमारी सारी टेंशन की छुट्टी हो जाती है। होली का त्योहार बहुत ही अद्भुत त्यौहार है। जिसमें मन को सुख का अनुभव होता है, इसलिये होली का त्योहार जरूर मनाना चाहिए।

4. दोस्तों के साथ होली की मस्ती ➪ दोस्तों के साथ मिलना तो होता ही है, पर मस्ती करने का सही मौका होली में ही होता है। जब हम अपने दोस्तों के साथ खुलकर मस्ती कर सकते। जिसमें किसी को बुरा भी नहीं लगता। एक दूसरे को रंग लगाकर एक दूसरे के साथ ग्रुप बनाकर खूब मस्ती करते हैं। नाचना-गाना, घूमना, यह सब पल हमें Holi से ही मिलते हैं।

होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जो सारे दोस्तों को एक साथ कर देता है और पूरे दिन हमें मस्ती करने का मौका देता है। यह ऐसे पल हैं जिनको जी लेना चाहिए। दोस्तों के साथ होली में खूब मस्ती करना चाहिए। होली का त्योहार साल में एक बार आता है और यह पल भी साल में हमें एक बार मिलता है। इसलिए हमें इस पल को जी लेना चाहिए और होली मनाना चाहिए।

5. नए लोगों से मेलजोल ➪ Holi  के त्यौहार में नए नए लोगों से मेलजोल होता है, नए दोस्त बनते हैं। इससे हमारी जान पहचान बढ़ती है और नए लोगों से मिलने से हमारी दोस्ती बढ़ती है। हमारी समझ और जानकारी में इजाफा होता है। क्योंकि रोज रोज एक ही काम करने से हमें नए लोगों से मेलजोल नहीं हो पाता। पर होली का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जो हमें नए दोस्तों से मिलाता है इसलिए हमें होली मनाना चाहिए।


6. अकेलेपन की छुट्टी ➪ रोज रोज वही काम करने से मन में अशांति पैदा होती है, मन में अकेलापन महसूस होता है, पर Holi का त्यौहार एक ऐसा त्यौहार है, जो हमारे अकेलेपन को, हमारी मन की अशांति को दूर करता है, मन में उमंग पैदा करता है, नए नए लोगों से मेलजोल बढ़ता है, खुशियां और प्यार बढ़ता है।

होली का त्योहार हमारे अंदर इतनी खुशियां भर देता है। जिससे हमारी बॉडी चार्ज हो जाती है। हमारे अंदर नई ऊर्जा उत्पन्न हो जाती है। ख़ुशी एक ऐसा अनुभव है, जो हमको ऊर्जा और उत्साह देता है, जो हमारे अकेलेपन को दूर करता है, जो हमें एक दूसरे से मिलाता है और हमारे संकोच को कम करता है। होली में हम उत्साह से भर जाते हैं और यही उत्साह हमें हमारे अकेलेपन को दूर कर देता है, इसलिए होली का त्यौहार मनाना चाहिए।


7. मस्ती टाइम ➪ Holi का त्योहार खूब मस्ती करने का त्यौहार, खुशियां मनाने का त्योहार है। खुद को उमंग से भर देने का त्यौहार है, इस त्यौहार में पूरे दिन मस्ती करते हैं, होली खेलते हैं, एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। सारे दिन हम मस्ती करते रहते हैं और दोस्तों के साथ होली खेलते है। यह बहुत ही अनमोल और अद्भुत पल होते हैं। जो हमें ढ़ेर सारी खुशियां दे जाते हैं। इसलिए हमें होली का त्यौहार मनाना चाहिए।




"Holi Festival India 2018: Holi Hame Kya Manana chahiye Kya Milta Hai Holi Manane Se "

हर एक पल कीमती होता है, होली का त्योहार ऐसे ही खुशियों भरे पल लेकर आता है। और इन पल को छोडना मूर्खता होगा। कुछ लोग रंगो से डरते हैं, पर रंग तो कुछ सिखाते हैं, खुशियां दे जाते हैं, ऐसे कीमती पलों को छोड़ना मूर्खता होगी। क्योंकि जीवन एक बार मिलता है और इसमें हर वह खूबसूरत पल जी लेना चाहिए। होली खुलकर मनाना चाहिए।

यह त्यौहार हमें नए दोस्त दे जाता है, पुराने दोस्तों से मिलाता है। यह त्यौहार एक दूसरे की खैर-खबर पूछने का मौका देता है। यह त्यौहार अनमोल पल दे जाता है। होली का त्योहार 1 दिन में हजारों खुशियां दे जाता है। जो खुशियां खरीदी नहीं जा सकती। इन खुशियों को जी लीजिए, होली मना लीजिए। होली डरने का त्यौहार नहीं, होली मनाने का, होली खेलने का त्योहार है। रंगों से क्या डरना, जीवन में भी कई रंग है, ये रोज नए नए रंग बदलता है, कभी खुशियां, कभी गम। कई तरह के रंग दिखाता है, इस एक पल को जी लीजिए।

होली मनाने के बहुत सारे फायदे हैं और नहीं मनाने के केवल बहाने। आइए इस होली को हम मिलकर मनाएं। आप सभी को होली की बहुत सारी शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि यह Holi आपको खुशियां, उमंग, दोस्ती, रिश्ते, प्यार और ऐसे ही बहुत सारे पल और रिश्ते दे जाएगी।

Comments

  1. प्रशंसनीय लेख !!

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद प्रिय मित्र आप हमसे ऐसे ही जुड़े रहे।

      Delete
  2. Replies
    1. स्वागत है आपका, प्रशंसा करने के लिए धन्यवाद।

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल

Top 20+ Tech YouTube Channel of India, Hindi me (भारत के टॉप 20+ टेक यूट्यूब चैनल, हिंदी में)

Karma Our Bhagya In Dono Mein Kaun Shresth Hai is Baat ki Duvidha Ko Dur Karti Hai Bhagavad Gita | कर्म और भाग्य इन दोनों में कौन श्रेष्ठ है इस बात के दुविधा को दूर करती है भगवत गीता|