Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल

हम आपके सामने ऐसे टॉप-10 YouTube चैनल लेकर आए हैं। जो हर वह व्यक्ति जो अपने जीवन में हार महसूस करता है। उसको जीतने की राह दिखाते हैं।

ऐसे ही चैनलों को हम आपके सामने पेश कर रहे हैं। हमें लगता है  यह चैनल बहुत ही शानदार कार्य कर रहे हैं और ना जाने कितने सारे लोगों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने के लिये प्रयास कर रहे हैं।  ये मोटिवेशन वीडियो आपके जीवन को बदल देंगे।

आइए जानते हैं हम ऐसे ही टॉप 10 मोटिवेशन YouTube चैनल के बारे में
1. Sandeep Maheshwari 

- Joined 13 Feb 2012 (This information is available on 1/1/2018)
- 231,802,634 views
- 3,896,552 subscribers
- videos 150
संदीप माहेश्वरी इनका यूट्यूब चैनल बहुत ही प्रसिद्ध है। इनके follower सभी वर्ग के हैं। जीवन में आने वाली सभी परेशानियों का हल बड़ी आसानी से निकाल लेते हैं। इनका समझाने का तरीका बहुत ही शानदार है।

यह किसी भी व्यक्ति की परेशानी को चुटकियों में हल कर देते हैं। जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और एक सफल व्यक्ति बनकर सभी के सामने पेश हुए। इनके वीडियो में आपको प्रेरणात्मक, जीवन जीने का तरीका, प्यार में होने वाली परेशानी, फैमिली प्रॉब्लम, और भी बहुत कुछ मिल जायेगा। जिनका solution इनके पास है।

इनके वीडियो बहुत ही प्रसिद्ध है। यह परेशानी की जड़ तक जाते हैं, और उसका हल ढूंढ लेते हैं। इनके मोटिवेशनल सेमिनार में बहुत सारे लोग होते हैं, जो इनसे प्रेरणा लेते हैं।

2. Dr. Vivek Bindra: Motivational Speaker 

- 80,117,502 views (This information is available on 1/1/2018)
- Joined 6 Dec 2013
- 1,707,842 subscribers
- videos 191
डॉ विवेक बिंद्रा जो एक मोटिवेशनल स्पीकर है, जो बिजनेस रिलेटिव आपकी सारी परेशानियों को हल करते हैं। भगवत गीता के माध्यम से कारपोरेट सफलता का एक अनोखा कार्यक्रम चलाते हैं।  इन्हें Maruti Suzuki द्वारा भारत में सर्वश्रेष्ठ कारपोरेट ट्रेनर के रूप में सम्मानित किया गया है।

इनकी आवाज बहुत ही बोल्ड है जो एक अलग सी एनर्जी सुनने वालों के अंदर पैदा करती है। कारपोरेट से संबंधित किसी भी परेशानी के लिए आप इनकी वीडियो को देखें।

व्यापार में आने वाली किसी भी दिक्कत को यह चुटकियों में हल कर सकते हैं। इनकी वीडियो में एक अलग पावर है जिसका एहसास आपको तब होगा, जब आप इनकी वीडियो को देखेंगे। इनके बोलने का तरीका सबसे अलग है, समझाने का तरीका सबसे अलग है, मेरा मानना है कि ये सबसे बेस्ट मोटिवेशन स्पीकर है।

3. TsMadaan 

- Joined 30 Aug 2008 (This information is available on 1/1/2018)
- 272,622,435 views
- 2,617,168 subscribers
- videos 1,285
यूट्यूब चैनल पर आपको बहुत सारी जानकारियां मिलेंगी। जिसमें-स्वास्थ्य, परिवार, करियर, मन, समाज और आत्मा।
(1) जीवन कौशल मानव संबंध, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, क्रोध प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन आदि।
(2) स्पोकेन इंग्लिश ट्रेनिंग: व्याकरण, शब्दावली, दैनिक अभ्यास के पाठ, मुहावरों, उच्चारण ताकि आप आत्मविश्वास से और आसानी से बोल सकें।
(3) शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा और बालों की देखभाल, सब्जियों, फलों, नट, दूध उत्पादों आदि के विभिन्न स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ।
(4) कौशल, पूर्वेक्षण, शीत कालीन, समापन बिक्री, खुदरा दुकान, व्यापार प्रशिक्षण आदि
(5) सामान्य ज्ञान आदि।
(6) मनोदशा, मनोरंजन और मजेदार वीडियो

4. Sneh Desai 

- Joined 4 Jun 2009 (This information is available on 1/1/2018)

- 7,179,160 views
- 89,075 subscribers
- videos 176
स्नेह देसाई जिनका यूट्यूब चैनल आपको मोटिवेशन, व्यवसाय, कारपोरेट, छात्र, ग्रहणी, नेटवर्क, खिलाड़ी, सफलता, खुशी, शांति, व्यक्तिगत विकास, सकारात्मक सोच का निर्माण, आध्यात्मिक ज्ञान, जीवन में तनाव को कम करने के लिए, ऐसे ही बहुत सारे विषयों पर और सभी लोगों के लिए मोटिवेशन वीडियो बनाते हैं जिनको देखकर आप किसी भी परेशानी से निपटने का प्रयास कर सकते हैं।
5. Mahatmaji Technical 

- Joined 22 Oct 2016 (This information is available on 1/1/2018)
- 70,768,877 views
- 1,703,101 subscribers
- videos 211
Mahatmaji Technical जिनके यूट्यूब चैनल पर आपको Study Skills, Motivation, Education से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। जिसमें कहानियों के द्वारा भी आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने की कोशिश की जाती है। यह बहुत ही शानदार मोटिवेशनल YouTube चैनल है।

6. Live Hindi 

- Joined 17 Jun 2015 (This information is available on 1/1/2018)
- 42,793,114 views
- 626,561 subscribers
- videos 147
लाइव हिंदी YouTube चैनल जिसमें आपको हिंदी में प्रेरणादायक वीडियो, सफलता की कहानियां और बायोग्राफी द्वारा प्रेरित किया जाता है। जिससे आप जीवन में आने वाली परेशानियों से लड़ सकें और अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें। बहुत सारी परेशानियों का हल आपको इनके वीडियो में मिल जाएेंगे।

7. Ujjwal Patni 

- Joined 23 Jan 2009 (This information is available on 1/1/2018)
- 37,346,907 views
- 486,743 subscribers
- videos 186
डॉ उज्जवल पटनी एक भारतीय प्रेरक अध्यक्ष, कॉर्पोरेट ट्रेनर, बिजनेस कोच, मुख्य वक्ता और भारत के शीर्ष लेखक हैं। उनकी 7 पुस्तकें 18 देशों में और 14 भाषाओं में प्रकाशित की गई हैं। उनके मोबाइल ऐप 'उज्जवल पटनी' उनके मुफ्त ऑडियो-वीडियो प्रेरक वार्ता के लिए प्रसिद्ध हैं।

Top motivator Dr Ujjwal Patni is an achiever of 3 Guinness world records. उन्हें एमटीसी ग्लोबल की शीर्ष दस भारतीय विचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
व्यावसायिक सफलता, सफलता की आदतें, अभिभावक, और अन्य विषयों पर उनके कार्यक्रम बहुत लोकप्रिय हैं।
उनकी प्रसिद्ध किताबें पावर थिंकिंग, विजेता और निराश, ग्रेट वर्ड्स विन हर्ट्स, जीत या हार और भारत नेटवर्क मार्केटिंग आदि के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं।
8. SeeKen 

- Joined 29 Dec 2015 (This information is available on 1/1/2018)
- 39,331,088 views
- 902,073 subscribers
- videos 82
जीवन को खुशी से जीना और आसानी से जीना इतना आसान नहीं है। यदि हमको कोई राह दिखाने वाला मिल जाये तो जीवन को आसानी से जिया जा सकता है। हमारे जीने के तरीके में सुधार लाना, ज्ञान प्राप्त करना, स्वास्थ्य, धन, प्रेम, और खुशहाली को बढ़ावा देना, इन सबके लिए आप इस यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। जिसमें आपको प्रेरणादायक (मोटिवेशनल) जानकारियां मिलती हैं, और आपको प्रेरणा दी जाती है। जिससे जीवन को सफलता तक ले जाया जा सके।

9. Yebook 

- Joined 18 Oct 2006 (This information is available on 1/1/2018)
- 28,321,880 views
- 776,748 subscribers
- videos 48
जीवन में व्यक्ति कई रास्ते बदल देता है, उसको सही रास्ता दिखाने वाला जब तक नहीं मिलता, वह उन्हीं रास्तों में भटकता रहता है। यदि कोई सही प्रेरणा देने वाला व्यक्ति हमारे जीवन में आ जाए, तो हम सफलता की बुलंदियों तक पहुंचते है। वह प्रेरणा कुछ भी हो सकती है, किसी के भी द्वारा हो सकती है। अगर आप अपने आपको मोटिवेट करना चाहते हैं, ऐसी ही स्टोरी और ज्ञान की बातें, आप देखना चाहते हैं तो इस चैनल पर आपको सब मिलेगा।

10. GREAT IDEAS GREAT LIFE 

- Joined 8 Jul 2012 (This information is available on 1/1/2018)
- 18,491,217 views
- 570,338 subscribers
- videos 54
ग्रेट आइडियाज ग्रेट लाइफ YouTube चैनल पर आपको मोटिवेशन,सेल्फ इंप्रूवमेंट, प्रेरणादायक कहानियां जिनको आपके लिए बड़ी मेहनत से ढूंढ कर लाते हैं। जिससे आपका मनोरंजन भी हो, और आप अपने लिए सफलता का रास्ता ढूंढ पाएं। जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां आती हैं और उन कठिनाइयों से आसानी से तब निपटा जा सकता है। यदि हमें कोई प्रेरणा देने वाला हो, मोटिवेट करने वाला हो, इस चैनल में आपको यही सब देखने को मिलेगा।

11. Him-eesh Madaan : Motivational Speaker and Trainer 

- Joined 7 Jun 2007 (This information is available on 1/1/2018)
- 62,529,097 views
- 1,188,299 subscribers
- videos 309
Him-eesh Madaan मोटिवेशनल स्पीकर और ट्रेनर है। आपको इनके वीडियो में सकारात्मक सोच, कैरियर और जीवन में सफलता के लिए प्रेरणा देने का कार्य करते हैं, सकारात्मक सोच का निर्माण करते हैं।

व्यक्तिगत विकास प्रशिक्षण और भी कई तरह के वीडियो जिसमें जीवन जीने का तरीका और परेशानियों से निपटने का सही तरीका बताया गया है।

12. LifeGyan 

- Joined 1 Dec 2016 (This information is available on 1/1/2018)
- 10,655,902 views
- 286,256 subscribers
- videos 101
लाइफ ज्ञान YouTube चैनल जिसमें आपको सफल लोगों की कहानियां, मेडिटेशन, सुबह उठने के फायदे, सफल होने की तरीके, व्यक्तित्व विकास, और भी बहुत सारी जानकारियां आपको इनके यूट्यूब चैनल पर मिलेंगी जिससे आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं।

13. FactTechz

- Joined 24 Jul 2016 (This information is available on 1/1/2018)
- 190,158,833 views
- 2,850,245 subscribers
- videos 112
बहुत तेज YouTube चैनल जिसमें आपको रहस्यमय, आश्चर्यजनक, दिलचस्प, विषयों की वीडियो मिलेंगे। इसमें आपको लगभग हर विषयों पर वीडियो मिल जाएंगे ध्यान, सकारात्मक जीवन शैली, आत्म सुधार, शरीर और मन के बारे में ऐसे ही कई तरह के वीडियो आपको इनके यूट्यूब चैनल पर मिलेंगे इनके यूट्यूब चैनल पर आप वैज्ञानिक विषयो के बारे में शिक्षित भी करते हैं बहुत ही बढ़िया और रोचक जानकारी होती है इनके यूट्यूब चैनल पर देते है।


14. SeeKen Jigyaasa 


- Joined 30 Jun 2017 (This information is available on 1/1/2018)
- 1,128,852 views
- 49,856 subscribers
- videos 22
SeeKen Jigyaasa YouTube चैनल उन लोगों के लिए है जो विभिन्न दिलचस्प विषयों के पीछे विज्ञान को जानने के लिए उत्सुक हैं जो आपके ज्ञान और इस दुनिया की समझ को बढ़ाएंगे। आपको ऐसे अनसुलझे सवालों के जवाब मिलेंगे जिनको आप जानना चाहते हैं। 

Comments

Popular posts from this blog

Ganesh Chaturthi Ka Mahatva Shubh Muhurat

Ganesh katha Special Ganesh ji ka Gajanan Naam kyu Pada