26 January, अच्छे भारतीय की पहचान क्या है ? What is the identity of Good Indian ?

26 January 1950 इसी दिन भारत के संविधान को लागू किया गया था। What is the identity of Good Indian. indiaskk.com आपके लिए ऐसी ही कुछ जानकारी लेकर आया है। जिससे आप समझ सकते हैं कि अच्छा भारतीय कौन है। देश तब तक महान नहीं बन सकता, जब तक उस देश के रहने वाले अच्छे ना हो। वही देश तरक्की करता है, जिस देश के लोगों की सोच अच्छी होती है, और वह देश के लिए कुछ अच्छा करने की ताकत रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही अच्छे भारतीयों को -
 
www.indiaskk.com
January 26 Republic Day
What is the identity of Good Indian
  • राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान Respect of national flag - 
  • राष्ट्रीय गान का सम्मान Respect for National Anthem -
  • शहीदों का सम्मान Respect of martyrs -
  • भारत के संविधान का सम्मान Respect for India's Constitution. -
  • एकता का सम्मान Respect for unity -
  • स्वच्छता Cleanliness 
  • सभ्यता का सम्मान Respect for civilization -
  • संस्कार का सम्मान Respect for rites -
  • प्रेरणा देश की तरक्की के लिए Motivation for the promotion of the country. -
  • पर्यटक का सम्मान Respect for tourists -
  • सेना के जवान का सम्मान Respect for the army Corps -
  • किसानों का सम्मान Respect of farmers -
  • सभी धर्मों का सम्मान Respect of all religions -
  • भ्रष्टाचार से दूर रहें Stay away from corruption. -
  • नशे से दूर रहें Stay away from drunkenness.

1. राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान Respect of national flag - अच्छे भारतीय ( identity of Good Indian) आप तब बन सकते हैं, जब आप अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें क्योंकि यही वह ध्वज है जो हमारे देश को प्रजेंट करता है दुनिया के सामने यह हमारे देश की पहचान है, इसलिए हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इस का सम्मान करें।

2. राष्ट्रीय गान का सम्मान Respect for National Anthem - अच्छे भारतीय की पहचान ( identity of Good Indian) तब है जब वह अपने राष्ट्रीय गान को सुनकर उसका खड़े होकर सम्मान करें यह हमारा देश के प्रति प्रेम है, जो देशभक्ति को दर्शाता है, यह हमारा कर्तव्य है।

3. शहीदों का सम्मान Respect of martyrs - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो देश के लिए शहीद हुए शहीदों की कुर्बानी का सम्मान करें। हमें ऐसे देश भक्तों का जिन्होंने अपनी जान को देश के लिए बलिदान कर दिया
जिसमें हम सुरक्षित रह सके, ऐसे शहीदों को हमारा लाखों बार सलाम, हमें शहीदों का सम्मान करना चाहिए।

4. भारत के संविधान का सम्मान Respect for India's Constitution. - एक अच्छे भारतीय ( identity of Good Indian) को भारत के संविधान का सम्मान करना चाहिए। भारत का संविधान हमारी स्वतंत्रता के लिए है, जिससे हम स्वतंत्र अपने देश में रह सकें। भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जिसमें धर्मनिरपेक्षता व समानता का अधिकार प्राप्त है। भारतीयों का कर्तव्य है कि वह अपनी संविधान के अनुसार ही चले, जिससे देश तरक्की करें और देश में एकता बनी रहे।

5. एकता का सम्मान Respect for unity ( identity of Good Indian) हर भारतीय का कर्तव्य है और अच्छे भारतीय की पहचान यह है कि वह भारत की एकता, अखंडता का सम्मान करें और मिलकर रहे। भारत ही इस विश्व में एक ऐसा देश है, जिसमें सभी भाषाओं के लोग रहते हैं, अनेक धर्मों के लोग रहते हैं, इनकी एकता ही भारत का अभिमान है और भारत की पहचान है। इसका हम सब को सम्मान करना चाहिए और एकता बनाए रखना चाहिए।
www.indiaskk.com
January 26 Republic Day
6. स्वच्छता Cleanliness - एक अच्छा भारतीय वह है जो स्वच्छता बनाए रखें। क्योंकि जब आपको गंदगी देखकर उससे घृणा होती है, उसी तरह जब दूसरे देशों के व्यक्ति हमारे भारत में गंदगी को देखते हैं, तो उनको भी घृणा होती होगी। किसी भी देश की पहचान उसकी स्वच्छता से होती है। जिस तरह हम अपना घर गंदा नहीं कर सकते। इसी तरह हमारा फर्ज है कि हम अपने देश में भी स्वच्छता बनाए रखें। यही एक अच्छे भारतीय की पहचान है कि वह स्वच्छता बनाए रखें।

7. सभ्यता का सम्मान Respect for civilization - एक अच्छे भारतीय की पहचान यह है कि वह अपनी सभ्यता का सम्मान करें। भारतीय सभ्यता बहुत पुरानी है, जिसमें आपको बहुत सारी पद्धतियां देखने को मिल जाएंगी। जीवन जीने की शैली, प्रकृति का सम्मान, पेड़ पौधों के रूप में ईश्वर को पूजना,जीव जंतुओं का सम्मान, यह हमारी सभ्यता है, जिस पर हमें गर्व करना चाहिए।

8. संस्कार का सम्मान Respect for rites - एक अच्छा भारतीय वह है जो अपने संस्कारों का सम्मान करें। जो उसको अपने माता पिता और भारतीय सभ्यता से मिले हैं। हमारे संस्कार हमको सिखाते हैं, सभी का सम्मान करना, दूसरों की मदद करना, ऐसे कार्य करना जिससे देश का सम्मान बड़े और स्वयं के साथ समाज और देश की तरक्की हो।

9. प्रेरणा देश की तरक्की के लिए Motivation for the promotion of the country. -  एक अच्छा भारतीय वह है जो देश की तरक्की के लिए कार्य करें। चाहे वह छोटा कार्य क्यों ना हो, ऐसे बहुत से तरीके हैं, जिससे आप देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। ईमानदार रहे, गलत कार्यों से दूर रहें, साफ सफाई, इस तरह के और भी कार्य करके आप देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं।

10. पर्यटक का सम्मान Respect for tourists - एक अच्छा भारतीय वह है, जो अपने देश में आए हुए पर्यटकों का सम्मान करें। उनको किसी भी प्रकार की तकलीफ ना हो, ऐसा कोई भी कार्य ना करें। क्योंकि वह हमारे देश में इसलिए आया है क्योंकि उसको भारत देश अच्छा लगा, पर हमें ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना है जिससे उसके विचार हमारे देश के प्रति असभ्य हो जाएं।
 ‘’अतिथि देवो भव’’




11. सेना के जवान का सम्मान Respect for the army personnel - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो भारतीय सैनिकों का सम्मान करें। क्योंकि वह अपने परिवार को छोड़कर, देश में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा के लिए निरंतर अपनी ड्यूटी करते रहते हैं। जो दिन-रात नहीं देखते, जो हमेशा अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं। ऐसे भारतीय सैनिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। क्योंकि जब वह अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा के साथ करते हैं, तब हम कहीं सुरक्षित रहते हैं। हमें अपने भारतीय वीर जवानों का सम्मान करना चाहिए।

12. किसानों का सम्मान Respect of farmers - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो किसान की मेहनत का सम्मान करें। जब किसान दिन रात एक करके अन्न उगाता है, तब कहीं जाकर हमें पेट भरने के लिये अनाज मिल पाता है। उसके दिन रात की मेहनत से ही हम पेट भर कर खाना खा पाते हैं, हमें किसानों का सम्मान करना चाहिए, उनकी मेहनत का सम्मान करना चाहिए। और ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे उनकी मेहनत का सही मूल्य उनको मिल सके। एक देश की तरक्की तब तक नहीं हो सकती जब तक उस देश के किसान का स्तर ऊंचा ना हो।

13. सभी धर्मों का सम्मान Respect of all religions - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो सभी धर्मों का सम्मान करें, क्योंकि ईश्वर एक है और ईश्वर को मानने की पद्धति अलग अलग है। हर व्यक्ति का अपने धर्म के प्रति रुझान होता है, सम्मान की भावना होती है। इसलिए कोई अन्य व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के धर्म का अपमान नहीं कर सकता, क्योंकि उससे उस व्यक्ति को ठेस पहुंचती है। एक सच्चा भारतीय वह है, जो अपने और सभी धर्मों का सम्मान करें।

14. भ्रष्टाचार से दूर रहें। Stay away from corruption. - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से दूर रहे। ना भ्रष्टाचार करें, ना करने दें। क्योंकि भ्रष्टाचार देश के लिए अभिशाप है। जिससे हजारों लाखों गरीब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। इससे कोई भी नहीं बचता। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम देश से भ्रष्टाचार को हटांए।

15. नशे से दूर रहें Stay away from drunkenness. - एक अच्छा भारतीय ( identity of Good Indian) वह है जो नशे से दूर रहें। और दूसरों को भी नशा न करने दें, क्योंकि किसी भी देश की तरक्की तब तक नहीं हो सकती जब तक वहां के युवा नशे से मुक्त ना हो। एक हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह ना नशे का सेवन न करें, ना करने दें और इन सब गलत आदतों से दूर रहे।

हमने आपको ऐसे ही 15 बातों के बारे में बताया है जो एक सच्चे भारतीय के अंदर होना चाहिए। इसके अलावा आपको लगता है कि और भी बहुत कुछ है जो एक सच्चे भारतीय के अंदर होना चाहिए। तो आप जरुर हमें सुझाव दें। हम आपके सुझावों को भी अपने आर्टिकल में संलग्न करेंगे। धन्यवाद 
जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्

Comments

Popular posts from this blog

Ganesh Chaturthi Ka Mahatva Shubh Muhurat

Ganesh katha Special Ganesh ji ka Gajanan Naam kyu Pada

Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल