Top15 Best Natural Ways to Reduce Stomach hindi me (15 बेहतरीन प्राकृतिक तरीके पेट कम करने के लिए )

व्यस्त जीवन-शैली, अनियंत्रित भोजन की आदतें और शारीरिक अनियमितता की वजह से मोटापा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मोटापा एक ऐसी परेशानी है, जिससे शरीर का फैट आवश्यकता से ज्यादा बढ़ जाता है।

 Top15 Best Natural Ways to Reduce Stomach
health tips

जिसकी वजह से हमें कई तरह की बीमारियां डायबिटीज, हार्ट अटैक आदि गंभीर स्वास्थ संबंधी समस्याओ का सामना करना पड़ता हैं। जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से हमें कई तरह की प्रॉब्लम होने लगती हैं।

इन परेशानियों से बचने के लिए एंव वजन को बढ़ने से रोकने के लिये व्यस्त जीवन शैली के बावजूद भी रोज व्यायाम तथा योग के लिए समय निकालना चाहिए। जरूरत से ज्यादा शरीर के फेट को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ बेहतरीन तरीके हम आपको बता रहे हैं। आइए जानें  वे क्या हैं-

1. रोज ब्रेकफास्ट करें, यह भोजन का एक महत्वपूर्ण अंग है। ब्रेकफास्ट में हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो हमारे वजन को घटाये ना कि उन्हें बढ़ाएं।

2. भोजन में ताजा फल,सब्जियों को शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पीएं। पानी को गर्म करके उसमें शहद मिलाकर पीए, सुबह खाली पेट ऐसा करने से आपका पेट जल्दी  हो जाएगा।

3. अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज, प्राणायाम, योग आदि को शामिल करें, ये उपाय अपना कर आप पेट कम कर सकते है।

4. सुबह खाली पेट करेले के जूस का सेवन करें। करेले के जूस के सेवन से भी हमारी बीमारियां और पेट की चर्बी कम होती है। करेले का जूस खाली पेट लें, इससे पेट कम करने में मदद मिलेगी।

5. गुनगुने पानी का सेवन करें, ऐसा करने से पेट कम होता है।


6. दही, मठे को हींग,पिसा हुआ अदरक,लहसुन से छोंक लगाकर भोजन के साथ मे शामिल करें।

7. मीठे खाद्य पदार्थ, चीजों का सेवन ना करें। या कम मात्रा में करें।तली-भुनी चीजों से दूर रहें।

8. कच्चे लहसुन का सेवन करें, यह ना केवल चर्बी को कम करने में मदद करता है बल्कि बालों व त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

9. भोजन ज्यादा मात्रा में न लेकर थोड़ा-थोड़ा करके खांए। एकदम से ढेर सारा खाना खाने से पेट भारी हो जाता है। यह भी पेट बढ़ने का एक मुख्य कारण है।

10. ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पैदल चले और तेज गति से चले।
चलते समय पेट को अंदर करके चले। झुककर ना बैठे, ना झुक कर चले, सीधे बैठे, सीधे चले।

11. अंकुरित अनाज, फल, हरी सब्जियों, सलाद का सेवन ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करे। यह न केवल वजन कम करते है,बल्कि सेहत के लिये भी पौष्टिक होते है।


 Top15 Best Natural Ways to Reduce Stomach
good for health

12. एलोवेरा के जूस का सेवन करें। आवश्यकता अनुसार ही सेवन करें, ज्यादा मात्रा में सेवन ना करें।

13. त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण के सेवन कई तरह के लाभ मिलते हैं। त्रिफला चूर्ण, अश्वगंधा चूर्ण का सेवन भी आप पेट कम करने के लिए कर सकते हैं। इनके सेवन से भी आप कई तरह के रोगों से मुक्ति पा सकते हैं और अपने पेट को और अपने आप को दुबला करने में मदद कर सकते हैं।

14. नींद पूरी अवश्य लेना चाहिए, पूरी नींद लेने से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है। अगर हम नियमित नींद पूरी नहीं लेते हैं तो यह भी मोटापे का एक कारण होता है।
15. नशीले पदार्थों का सेवन बंद कर दें, इससे शरीर में चर्बी बढ़ती है। यह ना केवल वजन को बढ़ाते हैं बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य को नुकसान भी पहुंचाते हैं। और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होते हैं

हमारे अन्य लेख (Our other articles) -

Surprised by the benefits of celery. अजवाइन के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

Knowing about healthy life and improving your lifestyle (PART-1) सेहतमंद जिंदगी के बारे में जाने और अपनी जीवनशैली को सुधारें।





Comments

Popular posts from this blog

Five tips that will keep your body always healthy पांच ऐसे टिप्स जो आपके शरीर को हमेशा बहुत स्वस्थ रखेंगे

Dreams of Green Revolution हरित क्रांति के सपने

Such 101 priceless ideas that will change your life. ऐसे 101 अनमोल विचार जो आपका जीवन बदल देंगे।