Linseed (Alsi) More Benefits In Hindi (अलसी के सेवन से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं)

अलसी में मौजूद तत्वो के फायदे के बारे में बताने जा रहे है। कि आप सर्दियों में होने वाली बीमारियों से पल भर में कैसे छुटकारा पा सकते हैं।सर्दी के मौसम में हमें कई तरह की बीमारियां सताने लगती हैं।

Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
alsi seeds


इन बीमारियों से बचने के लिए हमें कुछ ऐसे उपाय अपनाने चाहिए। जिससे कि हम इन बीमारियों से बच सके और अपने आप को स्वस्थ रख सकें, अगर हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हमारा मन हर एक काम में लगेगा। और हमें डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता भी नहीं होगी।


1. अलसी का लड्डू बहुत गर्म होता है, यह सर्दियों में होने वाली हर तरह की बीमारियों को दूर करता है। सर्दियों के मौसम में ज्यादातर सर्दी जुखाम, जोड़ों में दर्द के अलावा कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इस मौसम में गर्म तासीर की चीजों का सेवन कर के हम खुद को कई तरह की बीमारियों से बचा सकते है।


Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
health


2. बहुत सीमित मात्रा में अलसी का सेवन खून में शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है। जिससे शरीर के आंतरिक भाग बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं, और बेहतर तरीके से कार्य करते हैं।


अलसी की तेल से पाएं बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जो बालों को पोषक तत्व प्रदान करके, उन्हें स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। अलसी में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को चमकदार बनाने के साथ साथ उन्हें लंबा,घना बनाकर पोषक तत्व प्रदान करता है।

Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
hair fall solution


3. पाचन शक्ति को स्वस्थ बनाए रखने में अलसी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट के विकारों को दूर करने में मदद करता है।


4. अलसी के बीज कफ को खत्म करने में मददगार होते है। अलसी के बीज आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ नाशक होते है। कई तरह के रोग में उपयोगी है। दमा, खांसी में आराम पहुंचाती है।

5 ग्राम अलसी को पीसकर 200 ग्राम पानी में डालकर अच्छी तरह से उबाल ले, जब पानी आधा शेष रह जाए तब उसे उतार कर, उसमें दो चम्मच शहद मिला लें और चाय की तरह गरम-गरम पी लें। ऐसा करने से सांस की तकलीफ दूर होती है, और खांसी भी मिट जाती है।


5. अलसी में मौजूद घुलनशील फाइबर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम कर रक्त के प्रवाह को बहुत बेहतर बनाते हैं। जिससे हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
heart attack


6. वजन कम करने में सहायक होते है। एक चम्मच अलसी को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। ऐसा करने से हमें भूख नहीं लगती है, जिसकी वजह से हम कम मात्रा में भोजन लेते हैं। इससे हमारा वजन ज्यादा नहीं पढ़ पाता है। यह हमारे शरीर में मौजूद फेट को कम करती हैं, जिसकी वजह से शरीर का वजन नहीं बढ़ पाता।


7. महिला रोगों के निवारण में सहायक है। पीरियड के दौरान महिलाओं को कई हाॅरमोनल परिवर्तनों के गुजरने के साथ साथ कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। जैसे- अत्यधिक गर्मी, बेचैनी, चिड़चिड़ापन महसूस होना, कमर दर्द, बदन दर्द, तलवों में जलन आदि समस्याएं होती है।

Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
female solution


अलसी में मौजूद तत्व फीमेल हार्मोंस के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।  इन समस्याओं के निवारण के लिए अलसी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अलसी में फाइएेस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है। जो महिलाओं में होने वाले हाॅरमोनल परिवर्तन को नियंत्रित करने में मददगार होता है।


8. अलसी का उपयोग पुराने समय से किया जा रहा है। इसका कारण यह है कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि हमारी त्वचा, बाल और अन्य बीमारियों में फायदा पहुंचाने के लिए कारगर है।


Alsi Ke Sevan Se Hum Kai Bimariyo Se Bach Sakte Hai
 skin solution

9. अलसी में एंटीआक्सीडेंट के लक्षण पाए जाते हैं, जिसकी वजह से बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है अर्थात झुर्रियों को रोका जा सकता है।


10. अलसी कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। जैसे- ओमेगा 3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन, सेलेनियम, मैंग्नीज, विटामिन बी आदि। अतिरिक्त तत्व- कॉपर, जिंक लिग्रनन। अलसी में पाये जाने वाले एंटीआक्सीडेंट बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, शरीर को स्वस्थ रहते हैं।


अगर स्वास्थ्य खराब हो जाए तो हमें डॉक्टर के पास अवश्य जाना चाहिए और डॉक्टर का परामर्श लेकर ही दवाइयों का सेवन अवश्य करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल

Top 20+ Tech YouTube Channel of India, Hindi me (भारत के टॉप 20+ टेक यूट्यूब चैनल, हिंदी में)

Karma Our Bhagya In Dono Mein Kaun Shresth Hai is Baat ki Duvidha Ko Dur Karti Hai Bhagavad Gita | कर्म और भाग्य इन दोनों में कौन श्रेष्ठ है इस बात के दुविधा को दूर करती है भगवत गीता|