Teach Children Eco-Friendly Habits बच्चों को जरूर सिखाएं इको-फ्रेंडली आदतें

यदि आपकी छुट्टी है तो बच्चों को छुट्टी के दिन कहीं घूमने ले जाए। बच्चो को घुमाने के लिए ऐसी जगह पर ले जाए,जहां बच्चे को प्रकृति के करीब आने का मौका मिले। बचपन एक ऐसा समय होता है जब अपने प्यारे से बच्चों को अच्छी आदतें सिखा सकते हैं उनमें अच्छी आदतें डाल सकते हैं। अच्छा खानपान,जल का सदुपयोग,प्लास्टिक की चीजों का कम से कम प्रयोग और सभी संसाधनों का सीमित उपयोग कैसे किया जाए,जैसी तमाम बातें हम अपने बच्चों को सिखा सकते हैं। एंव इसके साथ ही साथ पर्यावरण के बारे में भी बता सकते हैं।

Teach Children Eco-Friendly Habits
child

1.इलेक्ट्रिसिटी की बचत- बच्चों को हमें यह बताना है कि जब वह किसी कमरे से बाहर निकले तो उन्हें लाइट और पंखे या फिर अन्य किसी चीज को हमेशा ऑफ करना है। जिस चीज का इस्तेमाल नहीं है उस चीज को हमें बंद कर देना है। हमें हमेशा इलेक्ट्रिसिटी की बचत करना है और भी इको-फ्रेंडली कार्यो में अपना योगदान देना है।

2.पानी का सदुपयोग- बच्चों को हमें यह सिखाना है कि जब भी वह बाथरूम का यूज़ करें तो उसके बाद सावधानी पूर्वक नल,शाॅवर आदि चीजों को बंद कर दें। इससे पानी का सदुपयोग होगा और पानी की बचत भी होगी। ध्यान रहे आपकी छोटी छोटी सी बातें बहुत अच्छी सीख दे जाती हैं। AD

3.प्लास्टिक की चीजों का कम से कम उपयोग- बच्चों को हमें यह सिखाना है कि प्लास्टिक की चीजों के प्रयोग से हमारे पर्यावरण को कितनी हानि हो रही है इसलिए जब भी हम मार्केट जाएं हमें प्लास्टिक के पोलीथिन थेले के बजाय कपड़े के थैले,जूट के थैले का उपयोग करना है। घर के प्लास्टिक के बर्तनों के बजाय हमें स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करना है।

Teach Children Eco-Friendly Habits
habbits

4.पेड़-पौधों के फायदे समझाएं- बच्चों को जब भी कुछ बताते हैं तो उनके मन में सबसे पहले यह प्रश्न उठता है ऐसा क्यों ?
 
हमें बच्चे को समझाना है कि पेड़ लगाने से अपने घर और उसके आसपास के वातावरण में कितना प्रभाव पड़ता है। हमें अपने घर के आस-पास सफाई रखना,बेवजह बिजली का इस्तेमाल ना करना,प्लास्टिक के पॉलिथीन का इस्तेमाल ना करना इन सभी बातों के क्या फायदे हैं। जब तक बच्चे के मन में उठे प्रश्नों के जवाब हम उन्हे नहीं देंगे तब तक उनका मन शांत नहीं होगा।  जब उनके सवालों के जबाब को जानने की उत्सुकता खत्म हो जाएगी तब वह आसानी से इन बातों को समझ पायेंगे और आपकी बातों को मानेंगे।

5.पौधों को पानी देना सिखाएं- पौधों को पानी देना दिखाएं जब भी पौधों को पानी दे तो अपने बच्चों को साथ में रखें,इससे उन्हें पौधों को पानी देने के महत्व के बारे में पता चलेगा और पर्यावरण के प्रति सजग बन सकेंगे। AD

जब भी आप किसी काम से बाहर जाएं तो अपने बच्चों को यह बता कर जाए किन-किन कामों को करना है और वह किस काम को सही तरीके से कर सकते हैं। अगर वह अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से कर पाएं तो ये बेहद अच्छा है। वह जल्द ही जिम्मेदार भी हो जाएंगे और उनके अंदर पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ेगा।

6.बच्चों को पौधा उपहार में दें- बच्चों को उनके बर्थडे पर या किसी खास मौके पर एक छोटा प्यारा सा पौधा दें। बच्चों को बताएं के पौधे का महत्व क्या है। बच्चे गिफ्ट के लिये बहुत ही ज्यादा उत्सुक एक्साइटेड होते हैं। वे कुछ दिनों में ही प्रकृति से प्यार करने लगेंगे। हमें अपने बच्चों के मन में प्रकृति के प्रति उत्साह जगाना है। उनके मन में यह बात लाना है कि प्रकृति से जुड़ना और उसके बारे में अच्छा सोचना यह हमारा फर्ज है। ऐसे में बच्चों के मन में अच्छी बातें घर करेंगी और वह प्रकृति से प्यार करेंगे और साथ ही साथ एक छोटा प्यारा सा गिफ्ट पाकर खुश हो जाएंगे।

Teach Children Eco-Friendly Habits
india skk

7.पर्यावरण के प्रति लगाव- कहते हैं कि बच्चे नाजुक मन के होते हैं। हम बच्चों को जैसी शिक्षा देते हैं,वैसा ही उनका स्वभाव उन बातों को दर्शाता है। अपने बच्चों को बचपन से ही ग्रीन हैबिट्स के बारे में बताना और उनमें ग्रीन हैबिट्स को डालना बहुत ही अच्छा है। इससे पर्यावरण के बारे में उन्हे अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। और पर्यावरण के प्रति लगाव बढ़ेगा।

हमारे अन्य लेख-

The best way to do good level studies उच्चतम लेवल की स्टडीज करने का बेहतरीन तरीका


Scientific knowledge helps us to be successful, so we need to develop scientific thinking. वैज्ञानिक ज्ञान हमें सफल बनाने में मदद करता है, इसलिए हमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने की आवश्यकता है।




Comments

Popular posts from this blog

Dreams of Green Revolution हरित क्रांति के सपने

Five tips that will keep your body always healthy पांच ऐसे टिप्स जो आपके शरीर को हमेशा बहुत स्वस्थ रखेंगे