Such 101 priceless ideas that will change your life. ऐसे 101 अनमोल विचार जो आपका जीवन बदल देंगे।

अनमोल विचार जिससे जीवन बदल सकता है।जीवन अनमोल हैं, और इन्हीं अनमोल विचारों से हम अपने जीवन को बदल सकते हैं।


(1)- हमारे सामने रास्ते बहुत सारे हो,पर हमारा लक्ष्य एक रास्ते पर होना चाहिए।


Such 101 priceless ideas that will change your life.
india skk


(2)- जब हम बार-बार गिरते हैं,तभी हम चलना सीखते हैं।


(3)- कर्महीन व्यक्ति जीवन में कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकता।


(4)- बार-बार रास्ते बदलने से अच्छा हम एक ही रास्ते पर चलें तभी हमें मंजिल मिलेगी।


(5)- समय का सदुपयोग न करने वाला व्यक्ति समय के साथ कभी नहीं चल सकता।

(6)- धैर्य सभी दुखों की दवा है।


(7)- प्रकृति हमें सभी सुख देती है पर हम उसे क्या दे रहे हैं।


(8)- जीवन में अपने लक्ष्य को जब तक आप हासिल ना कर लें, तब तक बैठना नहीं है।


(9)- समुद्र से एक लोटा पानी निकाल लेने से समुद्र खाली नहीं होता, उसी तरह दिमाग का उपयोग करने से दिमाग कमजोर नहीं होता। ad (10)- दूसरों की खुशी से अगर आप खुश है तो आपको कोई दुखी नहीं कर सकता।


(11)- अगर आप शरीर से बलवान है बुद्धि से नहीं, तो जीवन संघर्षमय हो सकता है।


(12)- अगर आप ज्ञान पाने की इच्छा रखते हैं तो ईश्वर ने आपको अनलिमिटेड हार्ड डिस्क दी है।
(13)- जीवन में कुछ भी पाना चाहते हैं तो स्वयं पर विश्वास रखें।


(14)- मृत्यु से पहले जो कुछ भी आपने किया है वही आप को अमर बना सकता है।


(15)- समय कितना भी कठिन हो पर आशा नहीं छोड़ना चाहिए और निराशा से दूर रहना चाहिए।


(16)- किस्मत या भाग्य के भरोसे पर बैठने से जीवन में कुछ भी नहीं मिलता क्योंकि कर्म ही सुख का द्वार है।


(17)- परेशानियों से जितना भी दूर भागोगे परेशानियां पीछा नहीं छोड़ती इसलिए परेशानियों में आनंद ढूंढना चाहिए।
Such 101 priceless ideas that will change your life.
change your life


(19)- कर्महीन व्यक्ति का तो भाग्य भी साथ नहीं देता।


(20)- पानी के लिए जमीन में गड्ढा खोदने पर जब पानी ना निकले तो दूसरा गड्ढा खोद लेना चाहिए।


(21)- जिस व्यक्ति के अंदर त्याग की भावना होती है वह कभी निराश नहीं होता।


(22)- हजारों मूर्खों की भीड़ में रहने से अच्छा आप एक ज्ञानी की संगति करें।


(23)- सफलता तभी मिलती है, जब सफलता की भूख होती है।


(24)- सफलता कितनी भी मिल जाए, लेकिन आप खुश नहीं है तो वह सफलता किस काम की।


(25)- कर्म से बड़ा कुछ भी नहीं और कर्महीन व्यक्ति किसी काम का नहीं।


(26)- संतुलन के बिना जीवन बहुत कठिन होता है, दुख और सुख जीवन के ही पहलू है।


(27)- समय की कीमत जो नहीं जानता समय उसको नहीं पहचानता।


(28)- बिना कार्य किए अनुभव नहीं हो सकता और अनुभव के बिना कार्य कठिन है।


(29)- इंसान की जरूरतें खत्म हो जाए तो वह कर्म हीन हो जाएगा। AD
(30)- अहंकार और घमंड अग्नि के समान है, जब अग्नि समाप्त हो जाती है तो केवल राख बचती है।


(31)- ज्ञान प्राप्त करने के लिए पूरा जीवन भी कम है इसलिए जो आप करना चाहते हैं उसी पर अपने दिमाग को केंद्रित करें।


(32)- दूसरों की खुशी में खुशी ढूंढ लो तो कभी उदासी नहीं होगी।


(33)- कर्म से बढ़कर कोई भी ज्ञान नहीं।


(34)- धन को प्राप्त करने के लिए कर्म की आवश्यकता होती है।


(35)- जितना ज्यादा आप असफल हो रहे हैं,उससे भी ज्यादा आपको सफलता मिलेगी।


(36)- जैसे गिद्ध उड़ते हुए भी अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहता है,उसी तरह हमें सफलता पाना है तो अपने लक्ष्य पर केंद्रित होना पड़ेगा।
Such 101 priceless ideas that will change your life.
india skk


(37)- ज्ञान के बिना सफलता की सीढ़ी नहीं मिलती।


(38)- यह सारा संसार आपको ज्ञान दे रहा है,बस उस ज्ञान को ग्रहण करने की आवश्यकता है।


(39)- हार मान लेने से कभी भी लक्ष्य हासिल नहीं हो सकता।


(40)- स्वयं पर विश्वास ना होना वैसा ही है,जैसे अंधेरे में रास्ता ढूंढना।


(41)- स्वयं के अंदर ऊर्जा तभी भरेगी जब आप सफलता के लिए बार-बार प्रयास करें।


(42)- जीवन बहुत ही अनमोल है इसको व्यर्थ ना करें।


(43)- मेहनती और परिश्रमी व्यक्ति कभी भूखा नहीं रह सकता,भोजन की व्यवस्था वह कर ही लेगा।


(44)- कर्तव्यों का निर्वाह करना ही जीवन है।


(45)- भीड़ में रहने में आपकी पहचान गुम हो सकती है, स्वयं के लिए एक अलग स्थान बनाएं ताकि भीड़ आपके लिए खड़ी हो।


(46)- संयम और धैर्य ही है, जो आपको सफलता तक पहुंचाता है।


(47)- क्रोध से तन, मन, धन तीनो का नाश होता है।


(48)- ज्ञान की प्राप्ति तभी हो सकती है, जब हम शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं।


(49)- सफलता प्राप्ति की इच्छा है, लेकिन डर है पर जब तक यह डर खत्म नहीं होगा, सफलता आपसे दूर है।


(50)- बिना कुछ किए सफलता की चाह रखना वैसा ही है, जैसे अंधेरे में सुई में धागा डालना।


(51)- कार्य कोई भी छोटा नहीं होता, छोटी तो सोच होती है।


(52)- निरंतर प्रयास करने वाले व्यक्ति की किस्मत कभी भी बदल सकती है।

(53)- निकम्मा और नाकारा होने से अच्छा है कि, जीवन में कुछ करो वरना यह जीवन व्यर्थ हो जाएगा।


(54)-  निकम्मी ही किस्मत के भरोसे बैठे रहते हैं।


(55)-  दूसरों के सामने हाथ फैलाने से अच्छा है स्वयं कुछ करो, जो दूसरों को कुछ दे सकें।


(56)-  ऐसा ज्ञान किस काम का जो दूसरों को ना दे सको।


(57)-  रास्ता कितना भी लंबा क्यों ना हो, तब तक चलते रहो जब तक अपने लक्ष्य को हासिल ना कर लो।


(58)-  ऐसे व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए जो गलत कार्य करने के लिए आपको प्रेरित करते हो।


(59)-  जीवन तभी सफल होता है, जब आप लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं।


(60)-  यह पृथ्वी हमारे लिए अनमोल है। हम इसको क्या दे सकते हैं, इसने बस हमें दिया है हमने इसको क्या दिया है।

Such 101 priceless ideas that will change your life.
top ideas


(61)- स्वयं के लिए कार्य करना तो सरल है पर दूसरों के लिए कार्य करना कठिन है।


(62)- मानवता से बड़ा धर्म कोई भी नहीं है।


(63)- प्रेम से हर वह कार्य संभव है जो क्रोध से नहीं हो सकता।


(64)- जब तक दया है तब तक जीवन है, और तभी तक इंसानियत है।


(65)- हम किसी मृत शरीर में जान नहीं डाल सकते, तो हमें हक नहीं कि हम किसी जीव की हत्या करें।


(66)- वह कार्य करें जिसको करने में आपको सरलता लगती हो, वह कार्य जल्दी भी होगा और आपका अनुभव और आत्मविश्वास दोनों ही बढ़ेंगे।


(67)- हर इंसान की सोच अलग होती है आप अपनी सोच उस पर थोप नहीं सकते।


(68)- मूर्ख व्यक्ति से विवाद करना महा-मूर्खता है।


(69)- जिस व्यक्ति के लिए कोई भी कार्य छोटा नहीं होता वह व्यक्ति हर कार्य को कर सकता है।


(70)- हर वह कार्य असंभव है, जिसको आप करना नहीं चाहते।


(71)- पाप करते समय आप यह मत सोचे की आपको कोई नहीं देख रहा है, ईश्वर हर जगह विद्यमान है।


(72)- वह कार्य जिसमें किसी का भी हित नहीं है, जिसमें स्वयं का अनहित और दूसरों का भी अनहित है, वह कार्य पाप की श्रेणी में आता है।


(73)- जो व्यक्ति स्वस्थ है। जो कोई भी कार्य कर सकता है, वह भीख कैसे मांग सकता है।


(74)- अपने स्वार्थ के लिए किसी दूसरे को दुखी करना गलत है।


(75)- हमारा व्यवहार ही हमारी पहचान है। AD
(76)- किस्मत में कुछ हो या ना हो, आप कर्म ऐसे करो कि ईश्वर मजबूर हो जाए आपको देने के लिए।


(77)- गलतियों को माफ करने की क्षमता केवल माता-पिता के हाथ में है।


(78)- समाज से तो आपको बहुत कुछ मिलता है पर आप समाज को क्या देते हो।


(79)- सफलता के लिए प्रयास करते-करते जब आधी उम्र निकल जाएं तब आप यह समझ जाएं कि हम कुछ गलती कर रहे हैं।


(80)- इस संसार में जो भी मिले वह अमूल्य है उसका तिरस्कार करना मूर्खता है।


(81)- सफलता पाने के लिए तीन चीज होना बहुत आवश्यक है आत्मविश्वास, ज्ञान और धैर्य।


(82)- अज्ञानी की संगति तो बहुत जल्दी से हो जाती है पर ज्ञानी व्यक्ति की संगति करने में समय लग जाता है।
(83)- एक ही बार में सफलता को हासिल कर लेना, यह स्वयं की चतुरता है।


(84)- चतुरता वही है जो उनको भी अपने साथ खड़ा कर ले, जो आपके विरोधी हैं।


(85)- निरंतर परिवर्तन हो रहा है, इसी परिवर्तन के साथ अपनी सोच और समझ बदलना जरूरी है।


(86)- चिंता करने से शरीर सूखता है और चिंतन करने से मन में तरलता आती है।


(87)- ऐसा कार्य जिसमें आपको संतुष्टि ना हो, समझ लीजिए उस में कुछ कमी रह गई है।


(88)- इंसान जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है पर उसने जो सीखा है उसका कितना फायदा उसने उठाया है यह मायने रखता है।


(89)- बिना ज्ञान के उपदेश देना महा-मूर्खता है।


(90)- किसी भी कार्य की दो गति होती है, सफलता और असफलता। सफलता पर घमंड नहीं करना और असफलता पर हार नहीं मानना यही जीवन है।


(91)- हर व्यक्ति स्वयं के लिए कार्य करता है, आप इस भ्रम में ना रहे कि वह आपके लिए कुछ करेगा।


(92)- प्रेम ही है जो जीवन में सरलता लाता है।


(93)- शक की कोई दवा नहीं यह स्वयं के जीवन के साथ दूसरों का जीवन भी खराब कर सकता है।


(94)- आप कितना भी किसी को ज्ञान दे दे, जब तक आप स्वंय सफलता हासिल नहीं करेंगे, तब तक कोई नहीं समझेगा कि आप उसे क्या समझाना चाहते है।
Such 101 priceless ideas that will change your life.
time to grow


(95)- आदमी तब तक गलत काम करता है, जब तक उसको ठोकर ना लगे।


(96)- बेईमान होना बहुत ही सरल है पर जीवन भर ईमानदार रहना बहुत कठिन।


(97)- हाथ फैलाना बहुत सरल है पर उन्हीं हाथों से मेहनत करके कमाना उतना ही कठिन।


(98)- भविष्य तभी अच्छा होगा जब आप वर्तमान को अच्छा करेंगे।


(99)- सुख की अनुभूति उसी को होती है, जिसने दुख का अनुभव किया हो।


(100)- किसी भी व्यक्ति के चरित्र का अनुमान आप उसके चेहरे से नहीं लगा सकते यह तो उसके कर्म बताते हैं।


(101)- त्याग से बड़ा सुख कुछ भी नहीं है।
                  
हम आपके लिये कुछ ऐसे विचार लेकर आए हैं, जो हो सकता है आपके जीवन में बहुत काम आए या हो सकता है हमारे यह विचार आपके विचारों से मेल ना खाते हो, आप हमको अपने सुझाव भी दे सकते हैं। हमारा यह लेख पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद आप खुश रहें, स्वस्थ रहें यही कामना के साथ।
हमारे अन्य लेख -

Do not mistake this यह गलती मत करना।









Comments

Popular posts from this blog

Ganesh Chaturthi Ka Mahatva Shubh Muhurat

Ganesh katha Special Ganesh ji ka Gajanan Naam kyu Pada

Top 10+ Motivational YouTube Channel Of India. Hindi Me Most Popular मोटिवेशनल यूट्यूब चैनल